skip to Main Content

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय (NMIC) का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी, 2018 को मुंबई में “भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय” अथवा “नेशनल म्यूज़ियम ऑफ इंडियन सिनेमा” (एनएमआईसी) के नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि फिल्में और समाज एक दूसरे का प्रतिबिंब हैं।

यह राष्ट्रीय संग्रहालय दक्षिण एशिया का अपनी तरह का पहला संग्रहालय है।

भारतीय सिनेमा के विकास के माध्यम से भारत के समृद्ध सिनेमाई व सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से स्थापित यह संग्रहालय विज़ुअल और ग्राफिक्स, फिल्म क्लिपिंग, कलाकृतियों, प्रचार सामग्री एवं अंतःसंवाद प्रदर्शन की मदद से आगंतुकों को कहानी के रूप में भारतीय सिनेमा के एक सदी से ज़्यादा पुराने इतिहास का यात्रा-वृत्तांत दिखायेगा।

मुख्य बिंदु:

  • पूर्णतया फ़िल्मों को समर्पित यह राष्ट्रीय संग्रहालय दक्षिण एशिया का पहला संग्रहालय है।
  • यह अत्याधुनिक संग्रहालय 19वीं शताब्दी के ऐतिहासिक महल “गुलशन महल” और “नया संग्रहालय भवन” नामक दो भवनों में बना है।
  • इस संग्रहालय का उद्देश्य भारत में फिल्मों की एक सदी के यात्रा-वृत्तांत को दिखाना है।
  • दक्षिण मुंबई में फिल्म प्रभाग परिसर में स्थित इस संग्रहालय का निर्माण लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
  • यह म्यूज़ियम प्रसिद्ध फिल्मकार श्याम बेनेगल की अध्यक्षता में संग्रहालय सलाहकार समिति के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
  • इस संग्रहालय को उन्नत बनाने में प्रसून जोशी की अध्यक्षता में गठित एक समिति द्वारा भी सहयोग किया गया।

नए संग्रहालय भवन को चार स्तरों में विभाजित किया गया है:  

  • स्तर 1: गांधी और सिनेमा: म्यूज़ियम के इस स्तर में महात्मा गांधी के जीवन पर बनी फिल्में प्रदर्शित होंगी।
  • स्तर 2: बच्चों का फिल्म स्टूडियो: इसके तहत आगंतुकों, विशेषकर बच्चों को फ़िल्म प्रोडक्शन संबंधी विज्ञान, कला और प्रौद्योगिकी को जानने का अवसर प्राप्त होगा।
  • स्तर 3: प्रौद्योगिकी, रचनात्मकता और भारतीय सिनेमा: यह भाग भारतीय फिल्मकारों द्वारा प्रौद्योगिकी के प्रयोग की जानकारी के साथ-साथ फ़िल्म स्क्रीन पर फिल्मकारों के सिनेमाई प्रभाव की भी जानकारी देता है।
  • स्तर 4: भारत में सिनेमा: इस हिस्से में पूरी भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक इतिहास को दिखायेगा।

इस नए संग्रहालय भवन में अत्याधुनिक डिजिटल सिनेमा प्रोजेक्टर और 7.1 सराउंड साउंड सिस्टम से लैस दो सभागार भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top