Independence Day 2025: क्या इस वर्ष 78वाँ स्वतंत्रता दिवस है या 79वाँ?
Independence Day 2025: भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है 78वाँ या 79वाँ? स्वतंत्रता दिवस 2025 की थीम और जानें स्वतंत्रता दिवस 2025 का महत्त्व..

Independence Day 2025: क्या 2025 में भारत 1947 में ब्रिटिश शासन से मिली आज़ादी के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मन रहा है या फिर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस?
Independence Day 2025: भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 2025 में यह शुक्रवार को पड़ रहा है। यह दिन 15 अगस्त, 1947 को 200 से ज़्यादा सालों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत की आज़ादी की याद मनाया जाता है।
इस दिन को भारतवासी धूमधाम से मनाते हैं, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और सरकारी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग अपने घरों पर भी तिरंगा फहरा कर, पतंगें उड़ा कर भी इस दिन का जश्न मानते हैं।
यह देखें: 15 अगस्त को लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा
Independence Day 2025: क्या यह 78वाँ स्वतंत्रता दिवस है या 79वाँ?
हर साल की तरह इस साल भी इस बात को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है कि 2025 में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस है या 79वाँ। चलिए, हम आपकी इस उलझन को दूर कर देते हैं। 2025 में भारत अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
दरअसल, लोग 2025 में से 1947 (वह वर्ष जब भारत ने ब्रिटिश ग़ुलामी से स्वतंत्रता प्राप्त की थी) को घटाकर देखते हैं, तो ऐसे में वह 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मान लेते हैं। यह गलती इसलिए होती है क्योंकि वह पहले स्वतंत्रता दिवस को ही ध्यान में नहीं रखते। इसलिए, सही तरीका यह है कि 15 अगस्त, 1947 — जिस दिन भारत स्वतंत्र हुआ — को पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाए। तो, 2025 भारत की स्वतंत्रता का 79वाँ यौम-ए-आज़ादी होगा।
यह देखें: Red Fort पर पहली बार तिरंगा 15 नहीं 16 अगस्त को फहराया गया था
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 की थीम क्या है?
भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 की आधिकारिक थीम ‘नया भारत’ (Naya Bharat) रखी गई है। हर साल, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की थीम को एकता, देशभक्ति, सामाजिक प्रगति और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के मूल्यों पर केंद्रित करके रखा जाता है।
इस वर्ष की थीम भी राष्ट्रीय विकास और सामूहिक उत्तरदायित्व पर ज़ोर देते हुए, इन्हीं मूल्यों पर आधारित है। इस वर्ष की थीम 2047 तक एक समृद्ध, सुरक्षित और स्वतंत्र देश बनाने के भारत के लक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है जोकि सरकार के विकसित भारत दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें: भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

यह देखें: 15 अगस्त पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग…
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 का महत्त्व और उत्सव
स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहुत महत्त्व है क्योंकि यह देशवासियों को अपने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों और उनके मूल्यों को बनाए रखने की याद दिलाता है। हर साल, पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता है, जिसमें राज्यों की राजधानियों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और समुदायों में ध्वजारोहण समारोह, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं।
आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ होती है। इसके बाद तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर लाल किले पर पुष्प वर्षा करते हैं। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस संबोधन देते हैं।