skip to Main Content

UP के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘कन्या सुमंगला योजना’ शुरू की

UP CM Yogi Adityanath launches Kanya Sumangala Scheme for State girl child

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 अक्तूबर, 2019 को राज्य के सभी ज़िलों के लिए ‘कन्या सुमंगला योजना’ (Kanya Sumangala Scheme) की शुरुआत  की। मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर राज्य की (जन्म लेने वाली) बालिकाओं को लिए 1200 करोड़ रुपये की इस योजना की शुरुआत की।

Kanya Sumangala Scheme वेब पोर्टल
मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण विभाग की ओर से लोकभवन में आयोजित एक समारोह में योजना व पोर्टल को लॉन्च किया। योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक करीब 2.82 लाख आवेदकों के पंजीकरण हो चुका है और 1.45 लाख आवेदकों का ऑनलाइन फॉर्म जमा हो चुके हैं ।

उद्देश्य
इस योजना (Kanya Sumangala Scheme) का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु किया गया है। इससे प्रत्येक जिले की करीब 500 बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा।  

☞ इसे भी पढ़ें : G.C. Murmu J&K और R.K. Mathur लद्दाख़ के पहले गवर्नर बने

मुख्य बिंदु

  • योजना (Kanya Sumangala Scheme) के तहत तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को बेटी पैदा होने और शिक्षा के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • प्रत्येक परिवार से अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।  
  • यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त रुप से इस योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के अंतर्गत बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा तक आर्थिक मदद दी जायेगी। यह योजना एक तरह से बेटियों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी।
  • ग़ौरतलब है कि साल 2019-20 के बजट में योगी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना के लिए 12 सौ करोड़ रुपए का प्राविधान किया था।

☞ इसे भी पढ़ें : Jammu-Kashmir और Ladakh संघ राज्य क्षेत्रों वाला भारत का नया मानचित्र जारी

☞ इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर से हटा अनुच्छेद-370 (Article-370)

योजना का लाभ

‘कन्या सुमंगला योजना’ (Kanya Sumangala Scheme) में लाभार्थियों को बेटी के जन्म लेने से लेकर उसके स्नातक पास होने तक सरकार प्रोत्साहन स्वरूप छह चरणों में कुल 15 हज़ार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत राज्य के 3 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को बेटियों के पैदा होने और उनकी शिक्षा के लिए सरकार की ओर से पैसा दिया जायेगा। सरकार के मुताबिक़ राज्य में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने हेतु यह एक अति अहम योजना है। योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में ‘कन्या सुमंगला योजना’ के तहत 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

कब मिलेगी धनराशि                                           कितनी मिलेगी धनराशि

बालिका के जन्म के समय                                     2000 रुपये

बालिका के एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के बाद        1000 रुपये

कक्षा एक में दाखिले के बाद                                   2000 रुपये

कक्षा छह में प्रवेश के बाद                                       2000 रुपये

कक्षा नौ में दाखिले के बाद                                     3000 रुपये

इंटर करने के बाद स्नातक या फिर दो वर्षीय                 5000 रुपये

या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश

☞ इसे भी पढ़ें :  4 New Products get GI Tag

योजना के लिए पात्रता

  • परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपए तक ही होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • परिवार की अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

आवेदन  प्रक्रिया  
इस योजना के तहत दो बच्चे वाले परिवार की दो ही बेटियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर पहली बेटी के बाद जुड़वा बेटी होती हैं तो तीनों को योजना का लाभ दिया जाएगा। बालिका के अवयस्क होने पर देय राशि उसकी माता के व माता का निधन होने पर पिता के खाते में जाएगी। माता पिता दोनों की मौत होने पर राशि बालिका के खाते में जाएगी। योजना में वेबसाइट www.mksy.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जनसुविधा केंद्र/सीएससी सेंटर से किया जा सकता है। जो ऐसा नहीं कर सकते वे अपने फार्म भरकर खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

☞ इसे भी पढ़ें: Former Foreign Minister Sushma Swaraj died at 67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top