skip to Main Content

रूस की चौथी सर्वाधिक अमीर महिला नतालिया फिलेवा की विमान हादसे में मौत

रूस की चौथी सबसे अमीर महिला और रूसी उड्डयन उद्योग में ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर नतालिया फ़िलेवा (Natalia Fileva) की एक विमान हादसे में मौत हो गई। 55 वर्षीया नतालिया रूसी एयरलाइन्स “एस7” (S7 Airlines) की मालकिन थीं।

यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिम जर्मनी स्थित एजेलबाश शहर के पास हुई। छह सीटों वाले विमान में पायलट के अलावा नतालिया और उनके पिता मौजूद थे। हादसे में तीनों की मृत्यु हो गई। नतालिया अपने पिता को इलाज के लिए फ्रांस से जर्मनी ले जा रही थीं। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

जर्मन अधिकारियों के मुताबिक़, पायलट का टर्न लेने की कोशिश के दौरान विमान पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। विमान दुर्घटना के बाद मौके पर जा रही पुलिस की एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

“एस7 एयरलाइंस” (S7 Airlines):

  • यह रूस की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है।
  • कंपनी के बेड़े में 96 विमान हैं। यह विमानन कंपनी दुनिया के 26 देशों के 181 शहरों में अपनी सेवाएं देती है।
  • नतालिया और उनके पति व्लादिस्लाव फ़िलेवा “एस7 एयरलाइंस” (S7 Airlines) के सह-मालिक थे।
  • इस एयरलाइन को “साइबेरिया एयरलाइंस” भी कहा जाता है।
  • नतालिया ने सोवियत संघ के विघटन के बाद साइबेरिया एयरलाइन का अधिग्रहण किया था।
  • एस7 एयरलाइंस क़रीब एक दशक तक वन वर्ल्ड अलायंस का हिस्सा रही। इस अलायंस में अमेरिका, ब्रिटेन और जापान की कंपनी भी थी।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि एस7 एयरलाइंस की सफलता के पीछे नतालिया की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता बड़ी वजह रही है।
  • यह देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी “एयरोफ़्लोट” (Aeroflot) की सबसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है। “एयरोफ़्लोट” सरकारी विमानन कंपनी है।

नतालिया फ़िलेवा (Natalia Valerievna Fileva) के बारे में:   

  • इनका जन्म 27 नवंबर, 1963 को हुआ था।
  • नतालिया की नेटवर्थ 60 करोड़ डॉलर या क़रीब 4154 करोड़ रुपए थी।
  • ये रूस में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम में भी शामिल रही थीं।
  • भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ मुखर नतालिया कंपनी स्टाफ के बीच “मम्मा” के नाम से लोकप्रिय थीं।
  • नतालिया के चार बच्चे हैं। इनमें एक गोद ली हुई लड़की भी शामिल है।

फ़िलेवा दम्पति अपने स्टाफ में भी काफी लोकप्रिय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top