skip to Main Content

भारत अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर चुना गया

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा 24 से 30 अप्रैल, 2019 तक अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले (ADIBF) 2019 का आयोजन किया जायेगा और भारत इस पुस्तक मेले में “गेस्ट ऑफ ऑनर” होगा। यूएई के मुताबिक़, मेले में भारत की भागीदारी विभिन्न घटनाओं और गतिविधियों के साथ आगंतुकों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी।

मुख्य बिंदु:

  • मेले का मुख्य उद्देश्य यूएई की समृद्ध विरासत, तथा इसकी प्रमाणिकता, और आधुनिकता के साथ इसके सांस्कृतिक एवं साहित्यिक रचनाओं को प्रदर्शित करना है।
  • गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भारत के लिए विशेष रूप से एक इंडियन पवेलियन बनाया जाएगा।
  • इस मेले में 50 देशों से 100 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे।
  • इस 29वें अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारतीय राष्ट्रीय पुस्तक न्याय मशहूर लेखकों, प्रकाशकों, साहित्यिक हस्तियों और कलाकारों के 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेगा।
  • इस पुस्तक मेले में भारत की सबसे बड़ी वीथिका होगी। अंग्रेज़ी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रसिद्ध लेखकों के अलावा भारतीय वीथिका में प्रभावी सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य सत्र और कार्यशालाएं भी होंगी।

विदित हो कि इस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भारत का चयन भारत और अरब दुनिया के बीच गहरे संबंधों और लंबे समय से चले आ रहे संयुक्त अरब अमीरात-भारत संबंधों को रेखांकित करता है साथ ही मेले में भारत को गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान देना भारत और खाड़ी देशों के गहरे संबंधों को दिखाता है। अप्रैल 2019 में ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई के सबसे बड़े सम्मान ज़ायेद मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top