skip to Main Content

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019

विश्वभर में 8 मार्च, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष इस दिवस का विषय था: “Think equal, build smart, innovate for change”। इस अवसर पर गूगल ने भी एक शानदार डूडल पेश कर महिलाओं के प्रति अपना सम्‍मान व्‍यक्‍त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस डूडल में पेश की गई स्लाइड्स में 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे गए थे।

कब और कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत: 

सर्वप्रथम यह दिवस 28 फरवरी, 1909 को अमेरिका में मनाया गया था। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन से उपजा था। इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था जब सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया ताकि इस दिन महिलाएं काम के कम घंटे और बेहतर वेतनमान के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करवा सकें। जिसके चलते 15 हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों के साथ-साथ बेहतर वेतन तथा मतदान करने के अधिकार की भी मांग की। एक वर्ष बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका द्वारा इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया।

आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 08 मार्च, 1975 को पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। तब से लेकर आज तक इस दिन को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top