skip to Main Content

ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’

ऑस्ट्रेलिया की कंटास एयरलाइन (Qantas Airlines) ने हाल ही में दुनिया की पहली ज़ीरो वेस्ट फ्लाइट (First ZERO Waste Flight) शुरू की है। 8 मई, 2019 को ऑस्ट्रेलिया में सिडनी से एडीलेड QF739 की इस ट्रायल कॉमर्शियल उड़ान के दौरान कंटास एयरलाइन ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह पहली बार है जब किसी कॉमर्शियल फ्लाइट में कोई कूड़ा-कचरा नहीं बनेगा।

कंपनी ने अपने इस प्रोजेक्ट को ‘द बोअर बर्ड प्रोजेक्ट’ (The Bowerbird Project) नाम दिया है। बोअर बर्ड एक ऑस्ट्रेलियाई पक्षी है। यह उड्डयन क्षेत्र की सबसे बड़ा कॉर्बन ऑफसेट स्कीम है।


किराये पर नहीं पड़ेगा असर:
इससे यात्रियों की सेवाओं अथवा किराये में कोई अंतर नहीं आएगा। यात्रियों को पहले जैसी ही सेवाएं मिलेंगी। ज़ीरो वेस्ट फ्लाइट शुरू करने के बाद हवाई किराया में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

मुख्य बिंदु:

  • इसमें यात्रियों को प्लास्टिक से कवर किए गए सामान नहीं मिलेंगे बल्कि इसके स्थान पर ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिन्हें रिसाइकिल किया जा सके।
  • कंपनी का लक्ष्य 2021 तक विमानों का 75% कचरा साफ करने की योजना है। फिलहाल, लगभग एक हज़ार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक आईटम की जगह नए विकल्प लाए गए हैं।
  • इस फ्लाइट में यात्रियों को गन्ने की खोई (रस निकालने के बाद बचा पदार्थ) से बनी प्लेटों में खाना दिया गया। पानी की खाली बोतलों को भी एडिलेड के रिसाइकिल प्लांट में भेजा जाएगा।
  • एयरलाइन्स के मुताबिक़, इस पहली ज़ीरो वेस्ट फ्लाइट के दौरान जिस भी उत्पाद का प्रयोग किया गया, उन्हें कम्पोस्ट, पुनः प्रयोग या रिसाइकिलिंग के ज़रिए डिस्पोज़ किया जाएगा।
  • कंपनी का कहना है कि अगले साल के अंत तक उसके सभी विमानों में प्लास्टिक के करीब 10 करोड़ सामानों का उपयोग कम किया जाएगा।




सालाना 150 टन से भी ज़्यादा निकलता है कचरा:
एडिलेड से सिडनी जाने के दौरान हर बार फ्लाइट से करीब 34 किलोग्राम कचरा निकाला जाता है। जोकि सालाना 150 टन से भी ज़्यादा होता है। इस विकल्प के अपनाये जाने से उम्मीद है कि कचरे के उत्पादन में कमी आयेगी।

ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में कुल कार्बन उत्सर्जन में तीन प्रतिशत हिस्सा एयरलाइंस का है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top