skip to Main Content

विश्व स्वास्थ्य दिवस-2019

दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल, 2019 को मनाया गया। इस बार “डिप्रेशन: लेट्स टॉक” (Depression: Let’s Talk) इस दिवस की वैश्विक थीम रखी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तत्वावधान में हर वर्ष इसके स्थापना दिवस पर 7 अप्रैल को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस बार ‘एवरीवन, एवरीवेयर हेल्थ फॉर ऑल’ (Everyone, everywhere Health for all) विषय पर फोकस किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

डब्ल्यूएचओ की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, चीन और भारत अवसाद से बुरी तरह प्रभावित देशों में शीर्ष पर हैं। भारत में मनोरोगियों की तादाद 5.7 करोड़ है। जबकि दुनियाभर में अवसादग्रस्त लोगों की संख्या 30 करोड़ से अधिक है।

विदित हो कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई थी। इसीलिए 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है। पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल, 1950 को मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य राष्ट्र है और इसका भारतीय मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top