skip to Main Content

गुजरात विधानसभा की रिक्त जामनगर सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा की आकस्मिक रूप से रिक्‍त हुई ‘77- जामनगर सीट’ के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया गया है। 77 – जामनगर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव 23 अप्रैल, 2019 को होगा और 23 मई, 2019 को मतगणना की जाएगी। उप-चुनाव होने वाले विधानसभा क्षेत्र के मतदान वाले ज़िलों में आदर्श आचार संहिता तत्‍काल प्रभाव से लागू होगी।

अधिसू‍चना जारी करने की तिथि:                                28 मार्च, 2019

नामांकन दाख़िल करने की अंतिम तिथि:                   04 अप्रैल, 2019

नामांकन जांच की तिथि      :                                     05 अप्रैल, 2019

प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि:       08 अप्रैल, 2019

मतदान की तिथि:                                                      23 अप्रैल, 2019

मतगणना की तिथि:                                                  23 मई, 2019

चुनाव प्रक्रिया पूरी किये जाने की अंतिम तिथि:           27 मई, 2019

मुख्य तथ्य:

  • इस उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपीएटी (वीवीपैट) का उपयोग किया जायेगा।
  • इस विधानसभा सीट के लिए मतदाता सूची को अर्हता दिनांक के रूप में 01/01/2019 को संशोधित कर दिया गया है।
  • मतदान के समय मतदाता की पहचान अनिवार्य होगी। इस हेतु फोटो पहचान कार्ड (ईपीआईसी) मतदाता की पहचान का प्रमुख दस्‍तावेज़ होगा।
  • अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में अंकित है तो उपरोक्‍त उप-चुनाव में मतदान के समय मतदाताओं की पहचान के लिए अतिरिक्‍त दस्‍तावेजों की अनुमति भी जारी की जाएगी।

विदित हो कि जामनगर (ग्रामीण) सीट से कांग्रेस के विधायक वल्लभ धारविया द्वारा पिछले दिनों विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। उल्लेखनीय है कि सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। आयोग ने गुजरात की दो अन्य रिक्त विधानसभा सीटों ध्रांगध्रा और माणावदर पर भी 23 अप्रैल को ही उपचुनाव कराने का फ़ैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top