कोरोना वायरस के कारण भारत में 21 दिन का Lockdown घोषित
![Pm Modi declared 21 days total lockdown for whole India](http://www.knowledgesagar.com/wp-content/uploads/2020/03/Road-1-1024x768.png)
24 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी पर राष्ट्र के नाम संबोधन में 24 मार्च, 2020 की आधी रात (midnight) से अगले 21 दिन तक देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन (21 days total lockdown for whole India) की घोषणा की।
राष्ट्र के नाम अपने इस दूसरे संबोधन में उन्होंने आगाह किया कि यह एक तरह से कर्फ्यू ही है और कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोड़ने हेतु यदि हम इन 21 दिनों में नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा।
प्रधानमंत्री ने इस संबोधन के बाद ट्वीट कर के कहा कि देशवासियों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। आवश्यक वस्तुएं, दवाएं आदि उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री ने लोगों को अंधविश्वास और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी।
ग़ौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते बीते एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह दूसरा संबोधन था।
इसे भी पढ़ें : टोक्यो ओलंपिक-2020 एक वर्ष के लिए स्थगित होंगे: IOC सदस्य
इसे भी पढ़ें : 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव, ECI ने टाला
Read this : Bollywood Singer Kanika Kapoor tested Coronavirus positive
Read Also : Coronavirus Lockdown : PM Modi urges people to save themselves
Read : PM Modi Urges ‘Janata Curfew’ On March 22, 2020
Read : Coronavirus claims its 3rd death in India