skip to Main Content

दुर्लभ रोग दिवस (Rare Disease Day)-2019

विश्वभर में 28 फरवरी, 2019 को 12वां दुर्लभ रोग दिवस (Rare Disease Day) मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष फरवरी के अंतिम दिन मनाया जाता है। दुर्लभ रोग दिवस-2019 का विषय- “स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं को जोड़ना” (Bridging health and Social Care) था। यह दिवस ऐसे रोगों के बारे में समाज में जागरुकता फैलाता है जिनके बारे में ज़्यादातर लोगों को पता नहीं है।

इस दिवस का उद्देश्य आम लोगों को दुर्लभ रोगों, उनके इलाज और जीवन पर पड़ने वाले उनके प्रभाव के बारे में जानकारी देना है। 80 फ़ीसदी लोगों में यह रोग आनुवंशिक होता है।

यह दिवस यूरोपीय संगठन (EURORDIS) द्वारा समन्वित किया जाता है। वर्ष 2008 में यह यूरोरडिस और राष्ट्रीय गठबंधन परिषद (EURORDIS and its Council of National Alliances) द्वारा शुरू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top