skip to Main Content

मंगलुरु पुलिस ने “रानी अब्बक्का बल” महिला पुलिस पेट्रोलिंग फोर्स लॉन्च की

कर्नाटक के मंगलुरु सिटी पुलिस ने हाल ही में एक पूर्ण विशिष्ट महिला पुलिस गश्त इकाई अथवा पेट्रोलिंग फोर्स लॉन्च की है। इस फ़ोर्स का नाम कर्नाटक की रानी अब्बक्का के नाम पर “रानी अब्बक्का बल” (Rani Abbakka Pade) रखा गया है। इसका गठन महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया है। वर्तमान में इस बल में 50 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इस बल को मॉल, बीच, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थानों तथा शहर के सार्वजनिक परिवहन में तैनात किया गया है। फिलहाल शहर में रानी अब्बक्का फोर्स में 50 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं, जिनमें से प्रत्येक पेट्रोलिंग टीम में पांच पुलिसकर्मी हैं।

रानी अब्बक्का नामक इस फोर्स का गठन महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र किया गया है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले ऐसी ही एक महिला पेट्रोल टीम रानी अब्बक्का फोर्स के नाम से ही राज्य के उडुपी ज़िले की पुलिस ने भी लॉन्च की थी।



विदित हो कि रानी अब्बक्का तटीय कर्नाटक के चौटा राजवंश की रानी थी। चौटा राजवंश मंदिरों के नगर मूडबिद्री से शासन करता था। बंदरगाह शहर उल्लाल इस वंश के शासकों की सहायक राजधानी था। रानी अब्बक्का ने 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पुर्तगालियों के साथ युद्ध किया था। रानी अब्बक्का अक्सर अब्बक्का महादेवी के नाम से भी जानी जाती हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top