skip to Main Content

लोकसभा चुनाव-2019 के प्रथम चरण में 69.43% मतदान दर्ज किया गया

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण में 11 अप्रैल, 2019 को हुए मतदान में देश के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 69.43% मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में, देश के 91 संसदीय क्षेत्रों के लिए आंध्र प्रदेश (25/25 संसदीय क्षेत्र), अरुणाचल प्रदेश (2/2 संसदीय क्षेत्र), असम (5/14 संसदीय क्षेत्र), बिहार (4/40 संसदीय क्षेत्र), छत्तीसगढ़ (1/11 संसदीय क्षेत्र), जम्मू और कश्मीर (2/6 संसदीय क्षेत्र), महाराष्ट्र (7/48 संसदीय क्षेत्र), मणिपुर (1/2 संसदीय क्षेत्र), मेघालय (2/2संसदीय क्षेत्र), मिजोरम (1/1 संसदीय क्षेत्र), नागालैंड (1/1) संसदीय क्षेत्र), ओडिशा (4/21 संसदीय क्षेत्र), सिक्किम (1/1 संसदीय क्षेत्र), तेलंगाना (17/17 संसदीय क्षेत्र), त्रिपुरा (1/2 संसदीय क्षेत्र) उत्तर प्रदेश (8/80 संसदीय क्षेत्र), उत्तराखंड (5/5 संसदीय क्षेत्र), पश्चिम बंगाल (2/42 संसदीय क्षेत्र), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1/1 संसदीय क्षेत्र) और लक्षद्वीप (1/1 संसदीय क्षेत्र) में मतदान हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • आम चुनावों में इन निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 13,16,22,586 में से 9,13,79,409 मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
  • इन मतदाताओं में 4,64,30,614 पुरुष जबकि 4,49,20,571 महिला मतदाता तथा 1395 तृतीय जेंडर मतदाता शामिल हैं।
  • 91 सीटों के लिए हुए इस मतदान में 73 फ़ीसदी महिलाओं ने मतदान किया जोकि आज़ादी के बाद महिलाओं का दूसरा सर्वाधिक मतदान रहा।
  • पुरुषों का मतदान प्रतिशत 69.05 फ़ीसदी दर्ज किया गया।
  • इस प्रकार इन 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं द्वारा कुल 69.43% मतदान किया गया।
  • सर्वाधिक मतदान लक्षद्वीप में 84.96% दर्ज किया गया।
  • इसके बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 83.79%; त्रिपुरा वेस्ट संसदीय क्षेत्र में 83.26%; नागालैंड में 83.12% और मणिपुर के बाहरी मणिपुर II (एसटी) संसदीय क्षेत्र में मतदान 82.82% रहा।

विदित हो कि वर्ष 2014 के आम चुनावों में 16वीं लोकसभा के लिए नौ चरणों में हुए मतदान में कुल 66.44 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top