skip to Main Content

वैज्ञानिकों ने फिलीपींस में आदि मानव की नई प्रजाति खोजी

वैज्ञानिकों द्वारा फिलीपींस की एक गुफा में आदि मानव की नई प्रजाति की खोज की गई है। इस खोज को नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया है। यह अवशेष वर्तमान फिलीपींस में पाए गए हैं जो कि 50 हज़ार साल पहले वहां रहते थे।

खोज में पाए गए दांत आश्‍चर्यजनक रूप से आदि मानवों से अलग हैं। शोधकर्ताओं को गुफा से मिले ये दांत किसी भी प्रजाति के जानवर से नहीं मिलते हैं। जिसके बाद इसे मानव की ही नई प्रजाति बताया जा रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस प्रजाति में पाए जाने वाली कुछ-कुछ भौतिक विशेषताएं प्राचीन मानव प्रजातियों और आज की मानव प्रजाति से मिलती-जुलती हैं।

शोधकर्ताओं ने हाल ही में यहां से सात दांत और पांच अलग-अलग तरह की हड्डियां बरामद की हैं। उनके मुताबिक़, ये अवशेष 50 हज़ार और 67 हज़ार साल पुराने हैं। फ्रांस, फिलीपींस और ऑस्‍ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने मानव प्रजाति के इन अवशेषों को कालो केव (Callo Cave) से बरामद किया है। यह वही गुफा है जहां साल 2007 में 67 हज़ार साल पुरानी एक हड्डी बरामद की गई थी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक़, विलुप्त हो चुकी इस नई प्रजाति के अवशेष फिलीपींस के सबसे बड़े द्वीप लुजॉन में पाए गए हैं। इसी वजह से इस प्रजाति का नाम होमो लुजॉनेनसिस रखा गया है। खोजे गए ये अवशेष इस बात के सबूत हैं कि मानवीय विकास रैखिक नहीं है जैसा कि आमतौर पर समझा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top