skip to Main Content

गोवा बना देश का पहला COVID-19 मुक्त राज्य (COVID-19 Free State)

Coronavirus : Goa become a COVID-19 Free State 19 अप्रैल, 2020 को गोवा भारत का पहला COVID-19 मुक्त राज्य बन गया। इसके साथ ही देश का तटीय राज्य गोवा देश का पहला ग्रीन ज़ोन राज्य (Green Zone State) भी बन गया है। गोवा में 3 अप्रैल, 2020 से COVID-19 से संबंधित कोई भी नया मामला सामने नहीं आने के कारण ऐसा किया गया है।

 

इससे पूर्व गोवा में कोरोना वायरस (COVID-19) से संबंधित कुल सात पॉज़िटिव मामले आए थे जिन्हें चिकित्सकों की देखरेख में क्वारंटाइन कर दिया गया था।

 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस (COVID-19) से निपटने के लिये भारत सरकार द्वारा देश के ज़िलों को तीन श्रेणियों अथवा Zones में बांटा गया है-

  1. संवेदनशील ज़िले (Hotspot Districts) अथवा रेड ज़ोन (Red Zone) : ऐसे ज़िले या क्षेत्र जहाँ कोरोना वायरस से संबंधित पॉज़िटिव मामलों की संख्या अधिक दर्ज की गई है।

 

  1. ग़ैर-संवेदनशील ज़िले (Non Hotspot Districts) अथवा (Orange Zone) : वे ज़िले या क्षेत्र जहाँ COVID-19 से संक्रमित मामलों की संख्या कम दर्ज की गई है।

 

  1. ग्रीन ज़ोन (Green Zone) : ऐसे ज़िले या क्षेत्र जहाँ कुछ समय से कोरोना वायरस से संक्रमित कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें : COVID-19 के लिये CCMB ने किया Inactivated Virus Vaccine का विकास

 

इसे भी पढ़ें : अप्रैल 2020 की हिंदी मासिक करेंट अफेयर्स  

 

कोंकण के रूप में उल्लेखित क्षेत्र के अंतर्गत भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित गोवा का 1947 में भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् 19 दिसंबर, 1961 को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत ( दमन और दीव द्वीपों सहित) भारतीय संघ में शामिल हुआ और गोवा, दमन और दीव का केंद्र शासित प्रदेश के रूप में गठन किया गया। तत्पश्चात 30 मई, 1987 को हुए इस केंद्र शासित प्रदेश के विभाजन के बाद गोवा भारत के 25वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

 

गोवा उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व एवं दक्षिण में कर्नाटक तथा पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ एक तटीय राज्य है।

 

Also Read : What is COVID-19

 

Also Read : COVID-19: Bollywood Singer Kanika Kapoor tested Coronavirus positive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top