skip to Main Content

SIPRI ईयर बुक (Year Book) 2020

china-and-pakistan-possess-more-nuclear-weapons-than-india-according to sipri year book 2020

15 जून, 2020 को एक प्रमुख रक्षा थिंक-टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (Stockholm International Peace Research Institute- SIPRI) ने ईयर बुक-2020 (Year Book-2020) जारी की। इस Year Book के अनुसार, चीन एवं पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में अधिक परमाणु हथियार (Nuclear Weapons) हैं।

इस रिपोर्ट में अन्य देशों के अलावा चीन, पाकिस्तान और भारत के पास कितने परमाणु हथियार हैं उसके बारे में जानकारी दी गई है।

इस Year Book में दावा किया गया है कि चीन और पाकिस्तान तेज़ी से अपने परमाणु हथियार बढ़ा रहे हैं।  ये दोनों देश चीन और पाकिस्तान nuclear weapons के मामले में भारत से आगे हैं।

 

☞ इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Scheme) की शुरुआत

 

SIPRI ईयर बुक-2020 के मुख्य बिंदु

SIPRI की ईयर बुक-2020 के अनुसार, चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 320 है। रिपोर्ट के मुताबिक़ जबकि पाकिस्तान और भारत के पास परमाणु हथियार क्रमशः 160 और 150 हैं। इससे पहले अपनी पिछले साल की रिपोर्ट में SIPRI ने कहा था कि चीन के पास 290 Nuclear weapons हैं और पाकिस्तान के पास 150 से 160 के करीब परमाणु हथियार हैं जबकि भारत के पास 130 से 140 परमाणु हथियार होने की बात कही गई थी।

SIPRI की मानें तो यह आंकड़े वर्ष 2019 की तुलना में घटे हैं। दरअसल, वर्ष 2019 में SIPRI द्वारा इन देशों के पास 13865 परमाणु हथियार होने का अनुमान लगाया गया था।

इस ताज़ा Year book रिपोर्ट के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के पास भारत के मुकाबले कहीं अधिक परमाणु हथियार मौजूद हैं।

ध्यातव्य है कि यह संख्या इस साल जनवरी तक की है।

 

☞ Read Also : AS AN OFFICIAL AMBASSADOR TIM CAHILL JOINS SUPREME COMMITTEE FOR DELIVERY & LEGACY

 

चीन के परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण

  • SIPRI ने इस दौरान कहा कि चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का ‘महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण’ कर रहा है और पहली बार एक ‘तथाकथित परमाणु परीक्षण’ विकसित कर रहा है।
  • इसके साथ ही चीन पहली बार समुद्र-आधारित मिसाइलों और परमाणु-सक्षम लड़ाकू जेट भी बना रहा है जो कि रिपोर्ट में कहा गया है। यानि कि चीन ज़मीन और जल पर मार करने वाली मिसाइलें और परमाणु-सक्षम फाइटर जेट्स भी विकसित कर रहा है।
  • ईयर बुक के अनुसार, भारत और पाकिस्तान धीरे-धीरे अपने परमाणु बलों के आकार और विविधता को बढ़ा रहे हैं।

 

भारत की चिंता

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत अपने तीनों पड़ोसी देशों से परेशान है। हाल ही में भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा या Line of Actual Control पर टकराव चल रहा है। इसके अलावा वर्तमान में नेपाल के साथ भी भारत के रिश्ते बिगड़ते नज़र आ रहे है। ऐसे में SIPRI का यह दावा भारत के लिए ज़रा चिंता का विषय है।

 

☞ Read Also : ‘Game of Thrones’ hits record 19.3 million views for Finale episode

 

वैश्विक स्थिति

जनवरी 2020 तक विश्व के 9 परमाणु हथियार संपन्न देशों में- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इज़रायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। SIPRI के मुताबिक़ इन देशों के पास कुल मिलाकर 13,400 परमाणु हथियारों का अंदाज़ा लगाया गया है।

इनमें रूस के पास 6375 परमाणु हाथियार हैं जोकि सबसे ज्यादा हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास 5800 परमाणु हथियार हैं। इसके साथ इन दोनों देशों की वैश्विक परमाणु हथियारों में 90% से अधिक की भागीदारी है।

SIPRI के मुताबिक़, वर्तमान में दुनियाभर में 3720 nuclear weapons operational force के साथ तैनात हैं जबकि 1800 nuclear weapons को high operational alert पर रखा गया है।

SIPRI की पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि वर्ष 2019 में सैन्य ज़रूरतों पर खर्च करने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश है जबकि इस मामले में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर था।

 

SIPRI क्या है ?

  • SIPRI यानि Stockholm International Peace Research Institute एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है।
  • यह एक Defence Think Tank है जो युद्ध, आयुध, हथियार नियंत्रण एवं नि:शस्त्रीकरण में अनुसंधान के लिये समर्पित है।
  • इसका मुख्यालय स्वीडन में है।
  • SIPRI की स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी।
  • ग़ौरतलब है कि SIPRI नीति-निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं, मीडिया एवं जागरूक नागरिकों के लिये पारदर्शी स्रोतों के आधार पर डेटा, डेटा विश्लेषण एवं सिफारिशें प्रदान करता है।



Sweden के बारे में 

  • स्वीडन को आधिकारिक तौर पर Kingdom of Sweden कहा जाता है और यह उत्तरी यूरोप में स्थित एक Nordic देश है।
  • SEK या Swedish Krona यहाँ की Currency है। इनका 10 SEK 1 Euro के बराबर और यू.एस. डॉलर में 1.1 डॉलर के बराबर है।
  • Sweden की GDP 460 बिलियन Euro है जोकि यूरोपियन यूनियन में सर्वोच्च है।
  • स्वीडन की ही Royal Swedish Academy of Sciences द्वारा Nobel Prize प्रदान किये जाते हैं।
  • स्वीडन की जनसंख्या 10 मिलियन है और यहाँ का जनसँख्या घनत्व 23.5 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top