अमेज़न, भारत में लाया 10 इंच का स्मार्ट डिस्प्ले इको शो
भारत में अपनी हार्डवेयर रेंज बढ़ाने के मद्देनज़र अमेज़न ने भारत में अपना स्मार्ट डिस्प्ले इको शो लॉन्च किया है। 10 इंच के इस स्मार्ट डिस्प्ले की क़ीमत 22,999 रुपए है। भारत में इसकी बिक्री 02 अप्रैल, 2019 से शुरू कर दी गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी द्वारा ग्राहकों को फ़िलिप्स ह्यू स्मार्ट लाइट बल्ब इस डिवाइस के साथ फ़्री में दिया जा रहा है। इस स्मार्ट डिस्प्ले को अमेज़न की वेबसाइट के साथ चुनिन्दा स्टोर्स से भी ख़रीदा जा सकता है।
मुख्य बिंदु:
- यह डॉल्बी साउंड को सपोर्ट करता है।
- इस डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जोकि वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करता है।
- यह एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर ऑडियो-वीडियो कंटेंट पर काम करता है।
- इसमें 8 माइक्रोफ़ोन लगे हुए हैं। इसके ज़रिये घर की निगरानी की भी सुविधा दी गयी है।
- इससे इको डॉट और इको प्लस की तरह गाने भी सुने जा सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग, कैब बुकिंग, न्यूज़ अपडेट के आलावा कुकिंग आदि भी इसके ज़रिये सीखा जा सकता है।