skip to Main Content

चिली के वैज्ञानिकों ने खोजे 15 हज़ार साल से भी पुराने मानव पैर के निशान

हाल ही में चिली के वैज्ञानिकों ने 15 हज़ार 600 साल पुराने मानव के पांव के निशान खोजने में सफलता हासिल की है। प्राचीन मानव के पैरों के ये निशान अमेरिका में पाए गए हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, इस निशान को दुनिया में सबसे पुराना माना जा रहा है।

 

मुख्य बिंदु:

  • न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रल ऑफ़ चिली के एक छात्र द्वारा यह निशान खोजा गया है।
  • एक जीवाश्म विज्ञानी करेन मोरेनो द्वारा इस पैर के निशान का अध्ययन किया गया है।
  • इस पैर के निशान के साथ हाथी की कुछ हड्डियाँ भी पाई गई थीं। जिस कारण प्रारंभ में शोधकर्ता असमंजस में थे।
  • गहन अध्ययन के पश्चात् शोधकर्ताओं ने इसे प्राचीन मानव के पैर का निशान स्वीकार किया।

 

इसे भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने फिलीपींस में आदि मानव की नई प्रजाति खोजी

 

चिली:

चिली दक्षिण अमेरिका में एंडीज़ पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। यह ईक्वाडोर के अलावा दक्षिण अमेरिका का दूसरा देश है, जिसकी सीमाएं ब्राज़ील से नहीं मिलती हैं। चिली के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें: स्वीडन का ‘फ्लाईट शेमिंग, ट्रेन ब्रैगिंग’ (उड़ान को ना, ट्रेन को हां) अभियान पूरे यूरोप में फैला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top