skip to Main Content

01 मई, 2019 के Oneliner Current Affairs Question-answers

प्र. भारतीय पुरातत्व विभाग को हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस ज़िले में स्थित सनौली में पुरातात्त्विक उत्खनन के दौरान 4,000 वर्ष पुरानी कब्रगाह मिली है?
उत्तर:  बागपत ज़िले में

प्र. हाल ही में भारत ने सीमा पार से होने वाली कर चोरी को रोकने के लिये किस देश के साथ एक अंतर-सरकारी समझौता किया है?
उत्तर:  अमेरिका

प्र. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट की मार्च तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ कम होने से शेयर में कितने  फ़ीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है?
उत्तर:  7 फ़ीसदी

प्र. किस कंपनी ने हाल ही में लंदन में मोबाइल ऐप से खरीदारी करने वाला देश का पहला स्टोर खोला है?
उत्तर:  सैन्सबरी सुपरमार्केट्स लिमिटेड (Sainsbury’s Supermarkets Ltd) ने

प्र. 01 मई, 2019 को कौन जापान के 126वें राजा बनाये गए?
उत्तर:  जापान के राजकुमार नारुहितो

प्र. जापान के राजकुमार नारुहितो के देश का सम्राट बनने के साथ ही किस नए युग की शुरुआत हुई है?
उत्तर:  “रीवा युग”

प्र. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने 15 हज़ार 600 साल पुराने मानव के पांव के निशान खोजने में सफलता हासिल की है?
उत्तर:  चिली

प्र. जापान की स्पोरो ज़िला कोर्ट ने किस भारतीय उद्योगपति के बेटे को ड्रग्स रखने के मामले में हाल ही में दो साल की सज़ा सुनाई है?
उत्तर:  नुस्ली वाडिया के बेटे नेस वाडिया को

प्र. अमेरिका की स्पोर्ट्स मैगज़ीन ‘स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड’ के स्विमसूट इशू के कवर पेज पर हाल ही में पहली बार हिजाब और बुर्किनी पहने किस मुस्लिम महिला की फ़ोटो प्रकाशित की गई है?
उत्तर:  हलीमा एडेन

प्र. हाल ही में किस देश की सरकार देश की राजधानी जकार्ता से हटाकर नई राजधानी बनाने के लिए विचार कर रही है?
उत्तर:  इंडोनेशिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top