skip to Main Content

राष्ट्रीय स्तर की दो पहलों ‘डीडी साइंस’और ‘इंडिया साइंस’ की शुरुआत

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने 15 जनवरी, 2019 को दूरदर्शन (डीडी), प्रसार भारती के साथ मिलकर नई दिल्ली में विज्ञान संचार के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पहलों ‘डीडी साइंस’ तथा ‘इंडिया साइंस’ की शुरुआत की।

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इन दोनों पहलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘वर्ष 2030 तक हमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शीर्ष तीन देशों में शुमार होना होगा और इस तरह की पहल इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है।’

ये दोनों पहलें विज्ञान को बढ़ावा देने व इसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी के करीब लाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किये गए एक प्लेटफॉर्म के रूप में हैं।

मुख्य तथ्य:

• “डीडी साइंस” दूरदर्शन न्यूज़ चैनल पर एक घंटे का स्लॉट है, जिसका प्रसारण सोमवार से शनिवार तक सायं 05:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक किया जाएगा।

• “इंडिया साइंस” इंटरनेट आधारित चैनल है, जो किसी भी इंटरनेट आधारित उपकरण पर उपलब्ध होगा और यह मांग पर निर्धारित वीडियो लाइव उपलब्ध कराएगा।

• इनका कार्यान्वयन एवं प्रबंधन विज्ञान प्रसार द्वारा किया जा रहा है, जो डीएसटी का एक स्वायत्त संगठन है।

• इन दोनों चैनलों के ज़रिये विज्ञान आधारित वृत्तचित्र, स्टूडियो-आधारित परिचर्चाओं एवं वैज्ञानिक संस्थानों के आभासी पूर्वाभ्यास, साक्षात्कार और लघु फिल्मों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। ये दर्शकों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क होंगे।

• विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और दूरदर्शन का उद्देश्य मानवता की सेवा के लिए देश में इनकी सार्थकता को अधिकाधिक रूप में बढ़ाना तथा विज्ञान को और आगे ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top