G.C. Murmu J&K और R.K. Mathur लद्दाख़ के पहले गवर्नर बने

राधा कृष्ण माथुर (R.K. Mathur) और गिरीश चंद्र मुर्मू (G.C. Murmu) को 31 अक्तूबर, 2019 को क्रमशः लद्दाख (Ladakh) तथा जम्मू और कश्मीर (J&K) केंद्र शासित प्रदेशों का पहला उपराज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) नियुक्त किया गया।
जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने इन्हें पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य बिंदु
- पहले, जम्मू-कश्मीर (J&K) उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने लेह में आयोजित एक सादे समारोह में आर.के. माथुर (R.K. Mathur) को शपथ दिलाई।
- इसके बाद न्यायाधीश गीता मित्तल ने गिरीश चंद्र मुर्मू (G.C. Murmu) को श्रीनगर के राजभवन में एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- शपथ समारोह के बाद लद्दाख (Ladakh) पुलिस ने आर.के. माथुर को सलामी-गारद पेश किया।
- इस समारोह में लेह और करगिल पर्वतीय परिषद, सेना, अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी, धार्मिक नेता और लद्दाख की जनता उपस्थित थी।
राधा कृष्ण माथुर (R.K. Mathur) के बारे में
- माथुर (Mathur) त्रिपुरा कैडर से 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
- नवंबर 2018 में आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। ये 2016 में इस पद पर नियुक्त किये गए थे।
- ये पूर्व में केंद्र सरकार के तहत केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय में विकास आयुक्त और मुख्य प्रवर्तन अधिकारी भी रह चुके हैं।
- इन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव और भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव के रूप में भी कार्य किया है।
- इसके अलावा, माथुर ने त्रिपुरा राज्य सरकार में वित्त प्रधान सचिव, कृषि प्रधान सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव के रूप में भी काम किया है।
☞ इसे भी पढ़ें : Jammu-Kashmir और Ladakh संघ राज्य क्षेत्रों वाला भारत का नया मानचित्र जारी
गिरीश चन्द्र मुर्मू (G.C. Murmu) के बारे में
- मुर्मू (Murmu) 1985-बैच के गुजरात-कैडर से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
- इस पद से पहले वे केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत व्यय सचिव के रूप में सेवारत थे।
- नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में कार्य संभाला था।
- गिरीश चंद्र मुर्मू को उस समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में जाना जाता है, जब पीएम मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे।
☞ इसे भी पढ़ें : 4 New Products get GI Tag
☞ इसे भी पढ़ें : Ex-finance minister Arun Jaitley passes away at 66