skip to Main Content

मृत्युंजय मोहपोत्रा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक बने

Mrutyunjay Mohapatra appointed as the Chief of India Meteorological Department

हाल ही में प्रख्यात वैज्ञानिक और साइक्लोन चेतावनी विशेषज्ञ (Cyclone Warning specialist) मृत्युंजय मोहपात्रा (Mrutyunjay Mohapatra) को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। ये 01 अगस्त, 2019 से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख का कार्य संभालेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • इनकी नियुक्ति का आदेश केन्द्रीय कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
  • इस पद पर इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
  • 54 वर्षीय मोहपात्रा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में “G” ग्रेड के वैज्ञानिक हैं।
  • मोहपात्रा (Mrutyunjay Mohapatra) ‘साइक्लोन मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में कार्य करने से पूर्व ये रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन में कार्यरत थे।  

इसे भी पढ़ें: UN-Habitat Assembly का पहला सत्र नैरोबी में आयोजित

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) के बारे में:

भारत सरकार के मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक सरकारी एजेंसी है। यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आती है। वर्तमान में इस विभाग के द्वारा भारत से लेकर अंटार्कटिका तक कई प्रक्षेण स्टेशन चलाये जाते हैं। आईएमडी का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka’s performance analyst Sanath Jayasundara Charged Under ICC Anti-Corruption Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top