skip to Main Content

विश्व ऑटिज़्म जागरुकता दिवस

विश्व ऑटिज़्म जागरुकता दिवस (World Autism Awareness Day) 02 अप्रैल, 2019 को विश्वभर में मनाया गया। इस वर्ष इस दिवस का विषय था- “सहायक तकनीक, सक्रिय भागीदारी” (Assistive Technologies, Active Participation) रहा।

इस दिवस का उद्देश्य ऑटिज़्म से ग्रस्त बच्चों तथा बड़ों के जीवन में सुधार हेतु कदम उठाना तथा उन्हें सार्थक जीवन व्यतीत करने में सहायता प्रदान करना है। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के बिना अपनाया गया। इस दिन उन बच्चों और बड़ों के जीवन में सुधार के कदम उठाए जाते हैं, जो ऑटिज्म ग्रस्त होते हैं और उन्हें सार्थक जीवन बिताने में सहायता दी जाती है. नीला रंग ऑटिज़्म का प्रतीक माना गया है।

इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों को ऑटिज़्म से लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

ऑटिज़्म:

ऑटिज़्म एक प्रकार का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर अर्थात् मस्तिष्क विकास में उत्पन्न बाधा संबंधी विकार है। इस रोग से ग्रसित व्यक्ति दूसरों से अलग स्वयं में खोया रहता है। हर बच्चे में ऑटिज़्म के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। जिन बच्चों में यह रोग होता है उनका विकास अन्य बच्चों से असामान्य होता है, साथ ही इसकी वजह से उनके न्यूरोसिस्टम पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है। कुछ जीनियस होते हैं और उनका आईक्यू भी सामान्य बच्चों जैसा होता है पर उन्हें बाट करने या व्यवहार में परेशानी होती है। कुछ को सीखने-समझने में दिक्क़त का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति के विकास संबंधी समस्याओं में ऑटिज़्म तीसरे स्थान पर है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 तक विश्व में तकरीबन 7 करोड़ लोग ऑटिज़्म से प्रभावित थे।

विश्व ऑटिज़्म जागरुकता दिवस:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 62/139 प्रस्ताव के तहत इसका निर्धारण किया। काउंसिल द्वारा इसे 1 नवंबर, 2007 को पारित किया गया जबकि 18 दिसंबर, 2007 को अपनाया गया। वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 02 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरुकता दिवस के रूप में घोषित किया गया था। विश्व ऑटिज़्म दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वास्थ्य संबंधी मनाये जाने वाले चार दिवसों में से एक है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों में सुधार के लिए पूरक के रूप में अपनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top