भारत में फंसे विदेशियों की सहायता हेतु ‘Stranded in India’ पोर्टल

Coronavirus के कारण भारत के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए पर्यटन मंत्रालय ने 31 मार्च, 2020 को ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ (Stranded in India webportal) नामक एक पोर्टल की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ें : COVID-19 के बीच Hanta Viruses ने बढ़ाई चिंता
Read this : Bollywood Singer Kanika Kapoor tested Coronavirus positive
इसे भी पढ़ें : महामारी रोग अधिनियम (Epidemic Diseases Act), 1897
Stranded in India webportal का उद्देश्य
इस पोर्टल का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए एक सहायता नेटवर्क बनाना है। इस पोर्टल पर भारत में फंसे इन पर्यटकों के लिए विभिन्न सेवाओं से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं, जिससे इन विदेशी पर्यटकों को लाभ मिल सकेगा।
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के चलते असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है और यह पर्यटकों, ख़ासकर जो अन्य देशों से आए हैं, की कुशलता सुनिश्चित करने का एक प्रयास है।
पोर्टल (web portal) तक पहुँच
- strandedinindia.com नामक इस पोर्टल पर कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर संबंधी समग्र जानकारी उपलब्ध होगी। विदेशी पर्यटक मदद के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे।
- इस पोर्टल पर Incredible India Website के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है।
- पोर्टल पर विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केद्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध होने के साथ ही उनके संपर्क तथा राज्य अथवा क्षेत्र आधारित पर्यटन सहायता संबंधी सूचना भी उपलब्ध कराई गई है।
- दरअसल, कोरोनो वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत में 24 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन है जिसके कारण भी अनेक विदेशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : Reliance ने मुंबई में भारत का पहला COVID-19 अस्पताल खोला
ग़ौरतलब है कि वर्तमान में विश्वभर में हाहाकार मचा रही कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते भारत समेत लगभग सभी देशों ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के अधिकतर मामले दूसरे देशों से लौटे यात्रियों से अधिक सामने आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें : टोक्यो ओलंपिक-2020 एक वर्ष के लिए स्थगित होंगे: IOC सदस्य
इसे भी पढ़ें : विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 2020 मनाया गया