skip to Main Content

विश्वनाथन आनंद WWF-India के ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बने

COVID-19: Viswanathan Anand named as New Brand Ambassador of WWF-India in hindi

पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) को हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया (WWF-India) (World Wide Fund-India : WWF-India) के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) नियुक्त किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें : अप्रैल 2020 की हिंदी मासिक करेंट अफेयर्स

 

दरअसल, WWF-India भारत में पर्यावरण सरंक्षण के अपने 50 वर्ष पूरे (Golden Jubilee) होने का जश्न माना रहा है। इस अवसर पर विश्वनाथन आनंद ने कहा कि वे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया से जुड़कर खुश और रोमांचित हैं और वे संगठन के साथ मिलकर ज़्यादा-से-ज़्यादा बच्चों और युवाओं को अपनी प्रकृति को बचाने की ज़रूरत के बारे में बताएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बच्चे बेहतर और हरे-भरे पेड़ों से भरी दुनिया के हकदार हैं और माता-पिता के तौर पर यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उन्हें रास्ता दिखाएं।

 

 

विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand)

  • 11 दिसंबर, 1969 को तमिलनाडु के मयिलादुथुरई में जन्मे विश्वनाथन आनंद ने छह साल की उम्र से अपनी मां से शतरंज खेलना सीखा था।
  • विश्वनाथन आनंद शतरंज की दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने अपने ज़माने के हर खिलाड़ी को मात दी है।
  • साल महज़ 18 वर्ष की उम्र में उन्हें पद्मश्री (1988 में) से और वर्ष 1992 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं।
  • आनंद अपने समय के ड्रेड खिलाड़ी माने जाते हैं।
  • ग़ौरतलब है कि विश्वनाथन आनंद कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से लड़ने में भी मदद कर रहे हैं।   

 

इसे भी पढ़ें : 10 अप्रैल हिंदी समसामयिक न्यूज़ कैप्सूल (Hindi Current News Capsule)

 

इसे भी पढ़ें : COVID-19 : भारत में लॉकडाउन के लिए बनाए गए 3 Zone

 

इसे भी पढ़ें : COVID-19 : फ्रांस ने 11 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

Also Read : Update on upcoming FIFA World Cup qualifiers in Asia

 

Also Read : What is COVID-19

 

Also Read : COVID-19: Bollywood Singer Kanika Kapoor tested Coronavirus positive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top